फरीदाबाद, जनवरी 4 -- -उन्होंने शॉटपुट इवेंट में हिस्सा लिया था फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी की बेटी बबली ने पटना में संपन्न हुई ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बबली ने यह पदक शॉट इवेंट में हासिल किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में 12.66 मीटर दूर गोला फेंक कर जीत हासिल की। इनका चयन पंचकूला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज खेलों में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। राज्य स्तर पर भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। बबली सेक्टर आठ स्थित ईएसआई अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और ढाई वर्षों से फरीदाबाद में रह रही हैं। वह मूल रूप से रोहतक के मेहम की रहने वाली हैं। वह प्रतिदिन सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में एक निजी प्रशिक्षक से शॉटपुट का प्रशिक्षण ले रही हैं। फरीदाबाद आने से पूर्व महम के सरकारी स्कू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.