संभल, अप्रैल 28 -- बबराला थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कुंडल ठग लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कृतिया निवासी प्रेमवती पत्नी विष्णु दत्त सोमवार को दांत के इलाज के लिए बबराला आई थीं। इंदिरा चौक पर टेंपो से उतरने के बाद दो युवक उनसे बातचीत करने लगे। सहानुभूति जताते हुए उन्होंने महिला को सड़क पार कराने का भरोसा दिया और इसी दौरान चालाकी से बातचीत में उलझाकर उनके कानों से कुंडल उतरवा लिए। आरोपियों ने कुंडलों को रूमाल में बांधने का नाटक किया और मौका पाकर वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिस पर उसने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.