बबराला पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
संभल, मई 20 -- अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबराला पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त गनपत (56) पुत्र छन्नू तथा कृपाल (27) पुत्र गनपत, निवासी ग्राम सिकंदरपुर खागी, थाना बबराला को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक मजिस्ट्रेट गुन्नौर के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अलकेशचंद एवं कांस्टेबल रवीन्द्र सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले दो मास्टरमाइंड को नालंदा से किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.