संभल, मई 20 -- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबराला पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पव्वे देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीरमपुर घेर जाने वाले मोड़ पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येन्द्र कुमार (24) पुत्र राजू निवासी ग्राम गड़िया, थाना गुन्नौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 'गोल्डन पंच' मार्का के 45 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दन्या में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में दर्ज है। कार्रव...