भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बबरगंज से लापता हुई दोनों छात्राओं को बरामद करने के बाद पुलिस ने नया खुलासा किया है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लाया गया। उन दोनों छात्राओं का सीडब्लूसी के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। वहां पर उन दोनों छात्राओं ने बताया है कि वे दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। इसी वजह से वे साथ में भाग निकली। दोनों पहले पटना गई और वहां से दादर जाने वाली किसी ट्रेन से वहां पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि मुंबई में ही सीडब्लूसी के निर्देश पर दोनों छात्राओं को सुरक्षित रखा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों छात्राएं आपस में बात करके ही घर से निकली थीं। इसलिए उस मामले में जो भी अन्य आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं उसमें सच्चाई नहीं है। उनका कहना है कि दोनों का कोर्ट में भी बयान दर्ज ...