भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज भैरोपुर में रहने वाली महिला मुस्कान कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कमरे में कुंडी से लटकती महिला का शव बरामदहत्या का आरोप उसके मायके वालों ने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मुस्कान का शव घर में बांस में लगे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से मृतका के पति और ससुराल के अन्य पुरुष सदस्य घर से फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर बबरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। मुंगेर के जमालपुर स्थित पंचरुखी में उसका मायके है।शादी और विवाद परिजनों ने बताया कि अप्रैल 2023 में भैरोपुर के रहने वाले राजा के साथ उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना पर मृतका की बहन शिवानी और जीजा...