बबन तिवारी बने जन सुराज पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
सीवान, मई 9 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को प्रदेश स्तर पर किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता बबन तिवारी को पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने इस बावत एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी के संगठन के पुनर्गठन एवं कार्यक्रमों को गति देने के लिए प्रदेश स्तर पर 11 सदस्यीय किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के गठन का निर्णय लिया गया है। इसमें 1 अध्यक्ष, 1 महासचिव एवं 9 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ये पदाधिकारी राज्य, क्षेत्रीय कोर कमेटी एवं जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का दायित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.