बफावत में वृद्ध की मौत मामले में बिल्डर भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ, सितम्बर 4 -- बफावत गांव निवासी 82 वर्षीय किसान जगपाल सिंह की मौत के मामले में बेटे ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले बिल्डर भाइयों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया। थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में जगपाल सिंह के बेटे राजेश ने बताया कि उसके पिता, भाई आदेश, प्रवेश, भतीजे दीपू और उसके खिलाफ सिवाया निवासी बिल्डर भाइयों दीपक विहान और मनोज विहान ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। 18 अगस्त को पुलिस ने उनके घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी थी। एक सितंबर को भी दौराला थाना उपनिरीक्षक ने उनके घर पहुंचकर जांच करते हुए कार्रवाई की बात कही। जिस पर उसके पिता काफी दहशत में आ गए थे और मानसिक दबाव मान गए थे। मानसिक तनाव के चलते गुरुवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.