चंदौली, फरवरी 15 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । विकास खंड बरहनी अन्तर्गत मोहम्मदपुर गांव में जिला पंचायत की ओर से सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग बनाया तो जा रहा है लेकिन काम की धीमी गति से आवागमन में दिक्कत हो रही है। कारण कि गिट्टी और राबिश डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे धूल उड़ रही है और गिट्टियों पर लोग फिसलकर गिर रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब सड़क बननी शुरू हुई तो लगा की जल्दी आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी लेकिन मार्ग पर फिलहाल चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द काम मानक के अनुसार पूरा कराने की मांग की है। खेदाई नरायन मार्ग से आगे मोहम्मदपुर मार्ग काफी समय से जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गया था, मार्ग पर उड़ रहे धूल से लोग परेशान थे। लोगों की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.