नई दिल्ली, मार्च 16 -- संसद के बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना के मामले में निलंबित किए गए आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन मंगलवार को वापस लिया जा सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक बुलाई जिसमें आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में इस बात पर भी सहमति बनी कि कोई भी सदस्य अब नारेबाजी करते हुए दूसरे पक्ष की सीटों की तरफ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में कागज फाड़कर नहीं फेंकने, अधिकारियों की मेजों पर नहीं चढ़ने पर भी सहमति बनी। कांग्रेस ने सोमवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन का विषय लोकसभा में उठाया और अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि उनका निलंबन रद्द किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.