मऊ, अप्रैल 28 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा ललितपुर लुदुहीं में स्थित बन अवध इण्टर कालेज का लगातार तीसरी बार प्रबंधक चुने जाने के बाद मारकण्डेय राय ने प्रबंध समिति के सदस्यों को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बन अवध इण्टर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव विगत दिनों कोपागंज के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार व चुनाव अधिकारी राजेश राय की उपस्थिति में हुआ था। जिसमें लगातार तीसरी बार मारकण्डेय राय को प्रबंधक चुना गया था। सम्मान समारोह का शुभारंभ समिति के वरिष्ठ सदस्य पारसनाथ राय, प्रबंधक मारकण्डेय राय व प्रधानाचार्या मंजूलता राय द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया। इस दौरान जयप्रकाश राय, रामनारायण राय, संपति राय, केदारनाथ सिंह, स्वामीनाथ राय, भूपेन्द्र राय, उमादत्त पाण्डेय सहित सभी...