चतरा, अप्रैल 23 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। प्रखंड के बन्हा गांव में बुधवार को भक्ति और उत्साह के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 शिव-पार्वती हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में 551 व्रतियों ने कलश उठाया। एकतारा घाट से कलशों में पवित्र जल भरा गया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर करकरवा नदी के एकतारा घाट पहुंची। यहाँ यज्ञाचार्य मणिकांत के नेतृत्व में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल भरा गया। केसरिया वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू इसके बाद कलशों को पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.