पाकुड़, अप्रैल 30 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशन में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न पंचायतों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अंचल कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और समय की बचत हो सके। इसी क्रम में गुरुवार को बन्नोग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया। जहां काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज एवं जमाबंदी सुधार से संबंधित आवेदन जमा किए। प्राप्त आवेदनों में से 15 मामलों (जाति, आय एवं निवास) तथा 3 भूमि सुधार मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- लागडुम पंचायत में राजस्व शिविर का आयोजन जिससे लोगो...