बुलंदशहर, जनवरी 31 -- पहासू के मोहल्ला अनाज मंडी नहर की कोठी के निकट रामकुमार के में बंद मकान का ताला तोड़कर हज़ारों की चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। पहासू निवासी रामकुमार परिवार के साथ दो दिन पूर्व प्रयागराज संगम स्नान के लिए गया था उसके पडौसी बंटी ने फोन पर उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ होने की सूचना दी। शनिवार को पहासू पहुचने पर रामकुमार को घर मे चोरी होने का पता चला ।पुलिस को दी तहरीर में रसोई में रखा गैस सिलेंडर, संदूक में रखे कपड़े,सोने के कुंडल,पायजेब तथा नकदी गायब होने बताया है।मोके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच कर मामले का जल्दी खुलासा करने का आश्वासन दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.