कुशीनगर, अप्रैल 15 -- कुशीनगर। लगभग दो माह से बन्द पड़े घर को अज्ञात चोरो ने खंगाल डाला, मकान मालिक को घर मे चोरी होने की जानकारी तब हुई ज़ब बुधवार की सुबह वह पत्नी के साथ पूना महाराष्ट्र से अपने घर लौटे,घर के मेन गेट की कुण्डी कटी हुई थी, जबकि ताला सही सलामत लटक रहा था। चोरी की जानकारी होने पर गाँव के लोग भी मौके पर पहुंच गए, सुचना पर डायल 112 पुलिस व हल्का दरोगा भी पहुंच कर जांच मे जुट गए। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर रामसहाय गाँव निवासी लल्लन तिवारी बीते फरवरी माह मे घर मे ताला लगाकर पूना चले गए जहाँ यह नौकरी करते थे और वहा भी इनका निजी मकान है, बुधवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ घर लौटे, तथा बाउंड्री पर लगे मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे, ज़ब इनकी पत्नी घर मे लगे मेन दरवाजे (लोहे का फाटक) पर लगे ताला को खोलने पहुंची तो उसकी कुण्डी टूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.