लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- क्षेत्र के बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सैयादबाड़ा के निकट चोरों ने शुक्रवार देर रात भाजपा नेता यश कुमार वर्मा के बंद पड़े गन्ना कोल्हू पर बने गोदाम की दीवार में सेंध काट दी। अंदर रखे पांच केवीए का अल्टरनेटर, दो बड़ी बैटरी, पुली आदि पार कर ले गए। वहीं बाहर खड़े 85 केवीए जेनरेटर से अल्टरनेटर सहित कोल्हू से पीतल के आठ ब्रास भी खोल ले गए। पीड़ित कोल्हू संचालक के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत दो - ढाई लाख की होगी। कोल्हू संचालक ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर दे दी हैं। वहीं एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। सड़क के किनारे लाखों रुपए के सामान की चोरी ने रात्रि कालीन गस्त के पुलिसिया दावों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.