वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र सीर गोवर्धनपुर में स्थित गायत्री नगर कॉलोनी में रहने वाले शिवनाथ के बंद घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए का जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गए। शिवनाथ सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।शिवनाथ सिंह बीते 31 मार्च को अपनी पत्नी विंदा देवी के साथ करमा बड़की चेनारी रोहतास बिहार गए थे। शनिवार शाम को वापस घर लौटने पर मुख्य दरवाजा का ताला बंद मिला। जबकि भीतर के गेट का ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने आलमारी और बक्सा तोड़कर सोने का चेन हार एक पायल सोने का चूड़ियां सोने का कनफूल चांदी का झांझ कीमती साड़ी उठा ले गए। चोरी गए गहनों की कीमत कई लाख रुपए बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.