औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बन्देया में लैब एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन बीपीआरओ प्रियंका कुमारी और बीईओ अशोक कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य शिवधर देव ने की, जबकि संचालन कुंदन कुमार मिश्र ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रति कटिबद्ध है और नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों को संसाधनयुक्त बनाया जा रहा है। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई प्रबंधक दिलीप रजक, मिडिल स्कूल के प्रभारी राजेश कुमार, सुभाष कुमार, मंटू कुमार, दीपा कुमारी, आमिर खान सहित कई शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बन्देया उच्च माध्यमिक विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.