बांका, अप्रैल 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत बंदरी गांव मंगलवार को पूरी तरह भक्तिमय रंग में डूबा नजर आया। भक्त जासो मंडल के सौजन्य से नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद 108 कुमारी कन्याओं के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं सिर पर कलश लिए जब गांव की गलियों से होकर गुजरीं, तो पूरा वातावरण "जय श्री राम" के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- बन्दरी गांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा कलश यात्रा गांव से निकलकर पवित्र बढ़ुआ नदी तट पहुंची, जहां विद्वान पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.