बांका, मार्च 8 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत के बन्दरी गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 21 तारीख को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बन्दरी गांव के भक्त जासो मंडल के सौजन्य से इस भव्य बजरंगबली मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर के निर्माण से गांव के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर बनने से गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को और मजबूती मिलेगी। जासो मंडल ने बताया कि 21 तारीख को विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान के साथ बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.