शामली, जुलाई 29 -- शामली। विकास खंड थानाभवन के प्राथमिक विद्यालय बन्तीखेड़ा में मंगलवार को पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के अंतर्गत सहायक अध्यापिका सुचित्रा के जन्मदिवस के अवसर पर तिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार द्वारा निःशुल्क छात्र स्टेशनरी बैंक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विशेष भोजन के रूप में खीर परोसी गई। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने विद्यालय में अध्ययनरत सभी 318 छात्र-छात्राओं को नोटबुक एवं स्टेशनरी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में निःशुल्क छात्र स्टेशनरी बैंक का लोकार्पण भी किया। इसके तहत प्रत्येक माह 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से निःशुल्क नोटबुक, पेंसिल, रबर, पेन, कटर सहित अन्य आ...