सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- बाजपट्टी। श्री बोधायन कप टी ट्वेंटी टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को बनौली सुरसंड की टीम ने मेजबान बनगांव गोट की टीम को 2 विकेट से शिकस्त देकर कप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बनगांव गोट की टीम ने रौशन के शानदार 112 रन तथा सूरज के 39 रनों के बदौलत विपक्षी टीम को जीत के लिए 243 रनो का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए बनौली की टीम ने कमलेश के शतक के सहयोग से 8 विकेट के नुक़सान पर 246 रन बनाकर मैच जीत लिया।मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुंवर, जयप्रकाश शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुंवर ने विजेताओं में पारितोषक वितरण किया। शतकवीर कमलेश को मैन ऑफ द मैच, मेजबान टीम के रौशन को बेस्ट बैट्समैन तथा मैन ऑफ द सीरीज,अरुण को बेस्ट बॉलर और हीरा को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.