गोपालगंज, जून 26 -- गोपालगंज।बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में गुरुवार की देर शाम एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका बनौरा गांव निवासी सुभाष राय की 35 वर्षीय पत्नी अंजू देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- गांगोडीह गांव में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौतमायके वालों का आरोप उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने और बाद में शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई एवं सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी प्रमोद राय ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2013 में बनौरा गांव में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था और अंजू देवी के दो बेटे भी हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से...