मुंगेर, अप्रैल 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नौवागढ़ी कंतपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 333बी जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बनौधा में हुए सड़क हादसे में मृत मजदूर राजा मंडल का शव सड़क पर रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। जाम के कारण एनएच 333बी पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनौधा गांव में एक बेलगाम वाहन चालक ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला था। तेज रफ्तार वाहन ने की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- बनौधा हादसे में मृत मजदूर के मुआवजे को लेकर कंतपुर में सड़क जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर लगी वाहनों की मृतकों में कंतपुर निवासी राजा मंडल भी शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.