बोकारो, अप्रैल 28 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो जिले में पथ निर्माण विभाग की ओर से कार्यो में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आ रहा है। चास प्रखंड के मामरकुदर से दुबे काटा, तलगडिया मोड़ से तलगडिया स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत ग्रामीण कर रहे है। प्राक्कलन के विपरीत व घटिया सामाग्री का सड़क निर्माण में उपयोग करने की शिकायत है। मामलें पर लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कार्य की गुणवत्ता आदि की जांच की मांग को लेकर बोकारो डीसी को पत्राचार किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि तलगडिया मोड़ से तलगडिया स्टेशन तक हाल में सड़क मरम्मति कार्य भी किया गया। यह भी पढ़ें- बछवाड़ा: सात माह पहले हुआ टेंडर फिर भी नहीं बन रही सड़क लेकिन इसमें भी खानापूर्ति से इंकार नही किया जा सकता है। मरम्मति कार्य के कुछ ही महीनों बाद स...