मथुरा, अक्टूबर 1 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और एक हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने गुरुवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की। मुलाकात में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के इतिहास, मूल गर्भगृह स्थल और न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह ने फूलमाला पहनाकर मिश्रा का स्वागत किया और भगवान राधा-कृष्ण की छवि तथा श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। इसके बाद महेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित प्रदीप मिश्रा को हिंदू पक्ष के दावों से अवगत कराया। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण का संघर्ष न्यायालयीन प्रक्रिया के साथ-साथ जनसमर्थन के माध्यम से भी जारी रहेगा। मुलाकात के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यदि भगवान श्रीकृष्ण के मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य और दिव्य मंदिर का नि...