बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल
बागेश्वर, जून 23 -- देवेंद्र पांडे, कांडा, संवाददाता। कांडा-कमस्यार क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। कमस्यार घाटी के बनेगांव में एक सूखा चीड़ का विशाल पेड़ बंशीधर कांडपाल के मकान पर गिर गया। हादसे के समय घर में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था, जिससे वहां मौजूद सात लोग घायल हो गए। मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान मकान के ऊपर पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई और घर के अंदर भजन-कीर्तन में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दीपा देवी (39), प्रेमा देवी (50), हंसी देवी (55), तुलसी देवी (48), मीना देवी (36), लीला देवी (50) तथा मोहन चंद्र (60) घायल हो गए। सभी को सीएचसी कांडा पहुंचाया गया, जहां से मीना देवी और हंसी देवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.