लखनऊ, फरवरी 4 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित नि:शुल्क 'रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा' के माध्यम से बनी गांव के श्रद्धालुओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर विधायक की टीम ने सभी महिला, पुरुष व बुजुर्गों को शॉल और पटका पहनाकर बसों में बिठाया। पूरे रास्ते में भोजन, जलपान और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की। अयोध्या पहुंचने पर बनी के लोगों ने श्री रामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद, श्रीरामचरितमानस व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सितंबर 2022 से अबतक निरंतर 53 नि:शुल्क 'रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा' का संचालन किया जा चुका है। बीते करीब तीन वर्षो में इस य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.