मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया प्रखंड की चकइब्राहिम पंचायत के बनिया गांव में शनिवार को श्री रामदयालु पुस्तकालय का स्थापना दिवस सह स्मृति दिवस मनाया गया। रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में सदस्यों ने रामदयालु बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में वर्तमान समय में पुस्तकालय की आवश्यकता काफी बढ़ गई है। नवीन कुमार सिंह और राजा बाबू ने कहा कि डिजिटल युग में श्री रामदयालु पुस्तकालय का डिजिटलाइजेशन कराना समाज के लोगों का दायित्व है। सभा का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.