मुंगेर, मार्च 30 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बनिया पट्टी इलाके में रविवार की रात करीब 8:00 बजे हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। बरई टोला (फुलवरिया) के लगभग 40 से 50 की संख्या में आए उपद्रवियों ने हाथों में लाठी, डंडा और तलवार लेकर स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में समिति के तीन सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।​जेवर लूटने का प्रयास रहा विफलः​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों का मुख्य उद्देश्य जेवर की लूटपाट करना था। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता और भारी विरोध के कारण अपराधी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और लूटपाट करने में नाकाम रहे। हमला इतना अचानक और हिंसक था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।​घायलों की स्थिति गंभीरः​इस हिंसक झड़प में गंभीर र...