बनियाहीर सात नंबर के लोग झेल रहे हैं जलसंकट
धनबाद, जून 23 -- धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 37 अंतर्गत बनियाहीर सात नंबर में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां की करीब 1500 की आबादी बरसों से पानी की किल्लत झेल रही है। स्थिति यह है कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आधे से एक किलोमीटर की दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है या फिर बाजार से खरीदना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि साल 2015 में विधायक मद से करीब साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई थी। शुरुआत में कुछ दिन पानी आया, लेकिन एक-दो महीने बाद ही सप्लाई प्रभावित हो गई। वर्तमान में कभी-कभार ही नलों से एक-दो बाल्टी पानी मिल पाता है। इस क्षेत्र में सरकार की 'हर घर नल योजना' का काम भी शुरू नहीं हुआ है।
पानी की सप्लाई की समस्या बताया जाता है कि इस इलाके में पानी की सप्लाई झरिया जलमीनार से होती है। दूरी अधिक होने के कारण यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.