संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर,निज संवाददादाता। शहर के बनियाबारी के पश्चिम बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद भी समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सभासद रोहित पांडेय का कहना है कि देर शाम सात बजे अग्निशमन दल का दस्ता पहुंचा, लेकिन रास्ते का हवाला देकर आग वाली जगह तक वाहन नहीं ले गए। इससे ग्रामीणों में आक्रेश है।शहर के विधियानी वार्ड के बनियाबारी मोहल्ले में शाम को चार बजे आग लग गई। पेड़ पौधों के साथ -साथ बांस की झाड़ियां भी हैं। आग विकराल रूप लेती इससे पूर्व मोहल्ले के लोगों ने मोर्चा संभाल लिए। आग पर काबू पाने के लिए सभी घरों के हैंडपंप के साथ -साथ घर के छत पर रखी पानी की टंकी को खोल दिया गया। मोहल्ले के लोगों को काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर किसी प्रकार से काब...