छपरा, मार्च 11 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर के दो पंचायतो में आखेट अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चौथे दिन बुधवार को प्रखंड के पिरौटा खास और हरपुर पंचायत में प्रशिक्षित शूटरों की टीम ने अभियान चलाया। करीब छह दर्जन से अधिक नीलगायों का आखेट किया गया। लंबे समय से नीलगाय और जंगली सूअरों के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही थीं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है। अभियान का नेतृत्व हेड शूटर हैदराबाद के नवाब साफ़ात अली खान ने किया। प्रशिक्षित शूटरों ने बताया कि यदि किसी पंचायत के किसान नीलगाय से परेशान हैं तो वे अपने मुखिया के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं। मुखिया की मांग पर प्रशासन के निर्देशानुसार शूटरों की टीम वहां पहुंचकर अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान बनियापुर वन विभाग की फॉरेस्टर आशीष सिंह वनरक्षी रजनीश कुमार पाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.