छपरा, दिसम्बर 21 -- परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लूटपाट की घटना को दिया अंजाम बाइक पर सवार हो चार की संख्या में आये थे हथियारबंद अपराधी एसपी ने किया निरीक्षण, एफएसएल की टीम पहुंच जुटाया साक्ष्य बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के पिठौरी तख्त में शनिवार की रात पूर्व समिति सदस्य के घर भीषण लूटपाट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। चार की संख्या में बाइक से आये अपराधी हथियार से लैस थे। हथियार के बल पर ही अपराधियों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना दिया और चालीस लाख से अधिक मूल्य के आभूषण तथा तीन लाख रुपये नकद लूट कर चलते बने। लूटपाट की घटना की प्राथमिकी गृहस्वामी व पूर्व समिति सदस्य गोविंद सिंह के फर्द बयान पर दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात को ही पुलिस कप्तान कुमार आशीष तथा सदर एसडीपीओ रामपुकार...