गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल बनियाडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य राधा-कृष्ण मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण को लेकर 27 अप्रैल को भूमिपूजन की तिथि तय की गई है। इस बाबत रविवार को शिव मंदिर परिसर बनियाडीह में बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि क्षेत्र में कहीं भी राधा-कृष्ण मंदिर नहीं है। इस कारण धर्मप्रेमियों की इच्छा है कि यहां राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण होना चाहिए। बैठक में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर सभी ने सहमति जताई। इसके बाद 27 अप्रैल को भूमिपूजन की तारीख भी तय की गई। बैठक में मंदिर कमेटी के राजेश वर्मा, दिनेश कुमार यादव, दिलीप पासवान, सजीवन राम सहित अन्य लोगों ने बनियाडीह सहित आसपास सभी गांव के लोगों से मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर सहयोग करने और भूमिपूजन में शामिल होने की अपील की। बैठक में सूरज सिन्हा, बबलू सिंह, श्र...