बनियाडीह-अकदोनी सड़क जर्जर, गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन
गिरडीह, जून 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बनियाडीह से अकदोनी होते हुए गिरिडीह-डुमरी पीडब्लूडी रोड तक जाने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क की हालत दयनीय हो गई है। एक दशक पहले ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाई गई यह सड़क चार-पांच साल में ही जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है और लोग रोज हिचकोले खाने को मजबूर हैं। यह सड़क बनियाडीह, अकदोनी, चिलगा, करमाटांड़ समेत दर्जनों टोला-मुहल्लों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। हर दिन हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसी सड़क से होकर लोग बदडीहा बाजार भी जाते हैं। व्यस्तता के बावजूद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- कुशहा से बलतर जाने वाली सड़क जर्जर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.