गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल बनियाडीह क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से जल संकट गहरा गया है। जोकटियाबाद चानक में लगा मोटर पंप खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति ठप पड़ी है। इससे बनियाडीह और आसपास के गांवों की करीब 4 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोकटियाबाद चानक का मोटर पंप पिछले 7 दिनों से खराब है, लेकिन अब तक उसे बाहर नहीं निकाला गया है। मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोग रोज सुबह-शाम पानी की तलाश में भटकने को मजबूर हैं।

चापाकल भी दे रहे दगा नल जल योजना फ्लॉप: बनियाडीह क्षेत्र में जल संकट की दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ मोटर पंप से सप्लाई बंद है, दूसरी तरफ क्षेत्र में लगे कई चापाकल भी खराब पड़े हैं। गर्मी में भूजल स्तर नीचे जाने से जो चापाकल चालू हैं, उनसे भी...