बनियाठेर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
संभल, जून 12 -- थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। रामपुर जिले के मोहल्ला भुरजियान निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद बहजोई स्थित अपनी बहन के घर से वापस लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे जब वह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर राजा गोविंद कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल राहगीरों की सूचना पर थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.