संभल, अप्रैल 26 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवर खेड़ा निवासी बबली पत्नी गंगाराम ने रविवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पति गंगाराम 24 अप्रैल को कहीं चले गए। काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पीड़िता ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...