संभल, जनवरी 29 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के पुराने बनियाठेर अड्डे पर लगे सरकारी नल काफी समय से दूषित पानी उगल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नल से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है और यदि इसे बाल्टी में भरकर कुछ देर रख दिया जाए तो पानी तुरंत पीला पड़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। राहगीर यहां रुककर पानी पीने की कोशिश करते हैं, लेकिन नल से निकलते पीले पानी को देखकर बिना पानी पिए ही आगे बढ़ जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर दो-चार बार संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने बजट का हवाला देते हुए टालमटोल कर दिया और कहा कि ब्लॉक से बजट आने पर व्यवस्था ठीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.