औरंगाबाद, मई 11 -- मदनपुर प्रखंड की बनियां पंचायत मुख्यालय स्थित पीसीसी सड़क में कई जगहों पर दरार पड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार एनएच-19 से बनियां गांव तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क कई स्थानों पर फट गई है और दरारें उभर आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी जिला प्रशासन एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर जांच की मांग की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग मदनपुर को भी इसकी सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने दो साल में सड़क के उखड़ने पर गुणवत्ता पर उठाए सवाल इसके बावजूद संवेदक द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया।...