हजारीबाग, अप्रैल 8 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया गांव के युवा वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। उनका चयन जर्मनी में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित 75वीं लिंडाउ नोबेल लॉरेट मीटिंग 2026 के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 28 जून से 3 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसमें वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में आईआईटी गांधीनगर में पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता के रूप में कार्यरत डॉ अमित दुनिया भर से चुने गए लगभग 600 उत्कृष्ट युवा वैज्ञानिकों में शामिल हैं। उनका चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की कड़ी प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। इस वैश्विक मंच पर वे नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ सीधे संवाद करेंगे और विज्ञान के नवीनतम शोधों पर चर्चा करेंगे।अमित ने कहा यह उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.