वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। बनारस हॉकी लीग 29 अप्रैल से शुरू होगी। यह पहला अवसर है जब लीग की चैंपियन टीम को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने मंगलवार को बताया कि हॉकी लीग खिलाड़ियों के कौशल को मंच प्रदान करेगी। इस बार लीग को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगद पुरस्कार देने का उद्देश्य खिलाड़ियों को सीधा लाभ पहुंचाना है। इससे वे अपनी जरूरतों के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। बताया कि इस लीग की ट्रॉफी को खास तौर पर मुरादाबाद में डिजाइन कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट लीग: स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने ह्यूमन साइंस को 13 रनों से हराया यह इस प्रतियोगिता की प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगी। आयोजन समिति का लक्ष्य इस लीग को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाना ...