बनारस स्टेशन से रवाना की गई अमृत भारत ट्रेन
वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस से हडपसर (पुणे) के लिए गैर वातानुकूलित (नॉन एसी) श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना हुई। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 5.41 बजे प्लेटफॉर्म नम्बर-8 पर खड़ी इस ट्रेन समेत अयोध्या-एलटीटी (वाया सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बनारस स्टेशन पर इसका सजीव प्रसारण किया गया। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी संख्या-02531) बनकर गई। बनारस स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पहले की अपेक्षा बनारस स्टेशन की स्थिति काफी बदल गई है। यह भी पढ़ें- पीएम ने जिले के रेल यात्रियों को दी बड़ी सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.