वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट ऐंड गाइड जिला संघ के सदस्यों ने रविवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाई। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों को काफी राहत मिली। इसमें 18 गाइड और रेंजर प्रतिभागियों ने भाग लिया। नेतृत्व नाहिद फातिमा और आशा शर्मा और संचालन अर्पिता साहा, काजल राय तथा रानी यादव ने किया। यह भी पढ़ें- स्काउट्स-गाइड्स ने रेल यात्रियों को पानी पिलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...