वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। बनारस रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो स्टेबलिंग लाइन होगी। स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने की स्थिति में इस लाइन पर खड़ा किया जा सकेगा। यह ककरमत्ता की ओर से बनाई जाएगी। यह जानकारी एनईआर वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने दी। लहरतारा स्थित कार्यालय में रेलमंत्री की वर्चुअल प्रेसवार्ता के बाद डीआरएम ने बताया कि बजट में दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव से वाराणसी के साथ ही पूरे पूर्वांचल को लाभ मिलेगा। यहां स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एनईआर के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के सुंदरीकरण, पुनर्निर्माण और रेललाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि माधोसिंह स्टेशन पर बने कंटेनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.