बनारस से कोलकाता के लिए छपरा के रास्ते चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
छपरा, अप्रैल 10 -- , यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत छपरा, हमारे संवाददाता । गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए बनारस से कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन छपरा के रास्ते संचालित होगी, जिससे पूर्वांचल और छपरा -सीवान सीमावर्ती गोपालगंज के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 05047/05048 बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी कुल तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05047 बनारस से 14, 21 और 28 अप्रैल को प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.