बनारस से एलटीटी के लिए विशेष ट्रेन चलेगी
वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या-05167 स्पेशल 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को बनारस से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर 10.03 बजे कैंट आएगी। यहां से प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या-05168 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 6.10 बजे प्रस्थान कर बनारस आएगी। यह भी पढ़ें- मुंबई के लिए छिवकी से मिलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- एलटीटी और पुणे के लिए अगले महीने स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.