वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस-सियालदाह अमृत भारत त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस (22588/22587) का नियमित संचालन 23 जनवरी से होगा। 18 जनवरी को संतरागाछी जंक्शन (पश्चिम बंगाल) पर इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पहले दिन यह उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या-03141 बनकर चलेगी। यह ट्रेन 19 जनवरी को बनारस स्टेशन पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज सिंह ने बताया कि 23 जनवरी से यह ट्रेन हफ्ते में प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को बनारस से रात 10.10 बजे प्रस्थान कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 11.15 बजे रवाना होकर पटना, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव लेकर सुबह 9.55 बजे सियालदह पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार तथा शनिवार को सियालदह से शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.