बनारस शैली की महाआरती से भावविभोर हुए श्रद्धालु
पूर्णिया, जून 19 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र की चिकनी डुमरिया पंचायत स्थित सुंदर धर्मपुर चिकनी गांव के ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में आयोजित नवकुंज महायज्ञ एवं हरे राम महाकीर्तन में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन,हवन, आदि धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। महायज्ञ का प्रमुख आकर्षण गुरुवार और शुक्रवार की संध्या आयोजित बनारस शैली की दिव्य महाआरती रही। काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच संपन्न महाआरती ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- बंगाल और नेपाल के कलाकारों के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु सैकड़ों दीपों की चमक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.